{"_id":"1-41249","slug":"Bareilly-41249-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर गिरने से मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर गिरने से मजदूर घायल
Bareilly
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर की राजीव कालोनी में एक मकान का लिंटर गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। गली नंबर 14 और 15 के मोड़ पर राकेश के घर का लिंटर ऊंचा किया जा रहा था। गुरुवार की शाम मजदूर काम कर रहे थे। पास में राकेश की पत्नी सीमा खड़ी थी। अचानक लिंटर गिर गया मगर गनीमत थी कि दीवार पर जाकर टिक गया। लिंटर से निकली ईटों से एक मजदूर घायल हो गया। ठेकेदार ने मजदूर का इलाज कराया और काम रोक दिया। जानकारी होने पर पुलिस भी पूछताछ को मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन