{"_id":"1-40610","slug":"Bareilly-40610-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेड हार्ट ने जीत के साथ किया आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेड हार्ट ने जीत के साथ किया आगाज
Bareilly
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल ग्राउंड में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
सिटी रिपोर्टर
बरेली। चतुर्थ वीरेंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबाल चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। इस इंटर स्कूल टूर्नामेंट का पहला मैच रोमांचक रहा। सेक्रेड हार्ट ने मॉडर्न पीएसी स्कूल को 25-12, 25-16 से हरा दिया। इसके साथ ही दिन में छह मैच खेले गए। केवीआईवीआरआई ने बिशप कोनराड दोहना को बेहद रोमांचक मुकाबले में 25-20, 25-23 से हरा दिया। केवी एअरफोर्स ने बिशप कोनराड दोहना को 25-22, 25-17 से हराया। स्प्रिंगडेल ने हांडा पब्लिक स्कूल को 25-17, 25-14 से हरा दिया। इसी के साथ अन्य मुकाबले हुए। इस मौके पर स्कूल की पत्रिका ‘मिरर’ का विमोचन किया गया। इसमें बच्चों की रचनाओं को शामिल किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल रनवीर सिंह रावत और निदेशक राधा सिंह ने सत्र 2011-12 में स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल के तमाम शिक्षक और विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।