फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लेखपाल नहीं आए तो पैमाइश भी नहीं हुई

लेखपाल नहीं आए तो पैमाइश भी नहीं हुई

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। किला नदी पर आठ बीघा जमीन के विवाद का मामला सुलझ नहीं पाया है। नगर निगम की टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची लेकिन लेखपाल के न आने से जमीन के राजस्व आंकड़ों का मिलान नहीं हो पाया। पैमाइश का काम अधूरा रह गया।
विज्ञापन

किला नदी पर सैदपुर हॉकिंस में ग्राम समाज की आठ बीघा जमीन पर विवाद है। ये जमीन सन 1974 से पहले धोबी समाज के लोगों को पट्टे पर दी गई थी। जब ये इलाका नगर निगम में शामिल हुआ तो वर्ष 2006 में लोगों के पट्टे खारिज कर जमीन दोबारा ग्राम समाज में मर्ज कर दी गई। इस पर पट्टाधारक कमिश्नर की कोर्ट चले गए। कमिश्नर ने ये मुकदमा एसडीएम सदर की अदालत भेज दिया। इसके बाद इस जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशें शुरू हो गईं। पट्टा खारिज होने के बाद भी धोबी समाज के पट्टाधारकों का कब्जा बना हुआ है। जमीन का मुकदमा भी एसडीएम की कोर्ट में चल रहा है। पार्षद हरीशंकर और मनीषा सक्सेना के पति दीपक सक्सेना ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस पर एक्सईएन गयूर अहमद के निर्देश पर नगर निगम के जेई आसिफ अली, मानचित्रकार हरीश भारती और सुपरवाइजर मनोज कुमार जमीन की पैमाइश करने किला विवादित जमीन देखने गए। लेखपाल विश्राम सिंह के न आने से जमीन के रिकार्ड का मिलान नहीं हो पाया और पैमाइश अधूरी रह गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed