फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजली जेई आंदोलन पर, सप्लाई राम भरोसे

बिजली जेई आंदोलन पर, सप्लाई राम भरोसे

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली जेई संगठन ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार शाम पांच बजे से शुरू हुए वर्क टू रूल से सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी। इससे देर रात तक कई स्थानों पर सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन

अगर इलाके में शाम पांच बजे के बाद बिजली जाए तो जेई को फोन न करें, क्याेंकि कोई भी जेई आपकी समस्या नहीं सुनेगा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने वर्क टू रूल काम करने का फैसला किया है। 16 से 24 अगस्त तक जेई सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक ही काम करेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार का ब्रेकडाउन अटेंड, फाल्ट दुरुस्तीकरण व अन्य कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 24 अगस्त के बाद क्र मिक भूख हड़ताल होगी। एक सितंबर से सौ घंटे तक सामूहिक भूख हड़ताल और जेल भरो आंदोलन से विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसकी सूचना संगठन ने मुख्य अभियंता को दे दी है। जेई संगठन वेतन विसंगति व ग्रेड पे 48 सौ करने की मांग कर रहा है। योेगेंद्र यादव, आरके शर्मा,पवन चंद्रा, महेंद्र सिंह, उग्रसेन, विकास यादव, अभय सिंह, हीरालाल गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शाहदाना में धमाकाें के साथ गुल हुई बिजली
बरेली। शाहदाना उपकेंद्र से पोषित इलाके पूरे दिन प्रभावित रहे। रात नौ बजे जैसे ही जैसी ही सप्लाई शुरू हुई तो धमाका हो गया। इससे देर रात तक सप्लाई गुल रही। इसी तरह शहर में कई स्थानों पर सप्लाई अस्त-व्यस्त रही।
शाहदाना उपकेंद्र पर लापरवाही के चलते सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पा रही है। शनिवार सुबह से बिजली सप्लाई अव्यवस्था शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। पुराना शहर स्थित बीएस 12, जे 9 और जे 14 पर लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बिजली गुल रही। बजरिया पोषक लाइन प्रभावित रहने से इलाके में दिन भर बिजली गुल रही। संजयनगर, डीडीपु़रम, कोहाड़ापीर, सैनिक कालोनी, कुतुबखाना, जगतपुर व हरुनगला में लोग बेहाल रहे। रात नौ बजे के बाद कई इलाकाें में बिजली गुल हो गई जिसकी सुनवाई नहीं हुई।

--
बाकरगंज में कैंप आज
बरेली। बिजली विभाग रविवार सुबह 10 बजे से बाकरगंज में नए कनेक्शन देने के लिए कैंप लगाएगा। जेई रमेश कुमार ने बताया कि रविवार 17 अगस्त को आयोजित कैंप में जिला प्रशासन से अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed