{"_id":"5cddc2c6bdec22075d239b38","slug":"91558037190-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या रक्षा मंत्रालय लेगा कैंट में ‘मधुमक्खियों’ से मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या रक्षा मंत्रालय लेगा कैंट में ‘मधुमक्खियों’ से मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस परिसर के पेड़ों पर लटक रहे शहद के छत्ते हटाने का मामला अब रक्षा मंत्रालय सुलझाएगा। सिलसिलेवार छत्तों को हटाए जाने की मांग कर रहे कैंट बोर्ड सदस्य अधिकारियों की अनदेखी से नाराज हैं। वे अब कैंट के प्रधान निदेशक और रक्षा मंत्रालय से शिकायत कर छत्तों को हटाने और मधुमक्खियों के हमले से कैंट निवासियों की बचाने की गुहार लगाएंगे।
कैंट के वृंदावन गेस्ट हाउस समेत अन्य क्षेत्रों में पेड़ों पर सैकड़ों की तादाद में मधुमक्खियों ने छत्ते बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों वृंदावन गेस्ट हाउस में एक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों ने आयोजन के दौरान मौजूद कुछ लोगों को काट लिया था। जिसके बाद सदस्यों ने छत्तों को हटाने के लिए कैंट बोर्ड अधिकारियों से अनुरोध किया। अधिकारियों ने सदस्यों को स्वयं के प्रयास से छत्तों को हटाने को कहा। जिसके बाद सदस्य छत्ते हटाने वालों से मिले तो उन्होंने काफी ऊंचाई पर पतली डाल पर चढ़ने से इनकार कर दिया। साथ ही, प्रत्येक छत्ते को हटाने के एवज में शहद लेने के बजाय 12 सौ रुपये देने की मांग की। जिसके बाद सदस्यों ने अधिकारियों से प्रति छत्ता हटाने पर 12 सौ रुपये फंड देने की मांग की। अधिकारियों ने फंड देने में असमर्थता जताई तो सदस्य नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों पर कैंट निवासियों को मधुमक्खियों के हमले से बचाने में अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कैंट के प्रधान निदेशक और रक्षा मंत्रालय से किए जाने का निर्णय किया है।
गेस्ट हाउस की बुकिंग करने वालों में ‘खौफ’
सदस्य वेद प्रकाश तनेजा ने बताया कि पिछले दिनों कई जगहों पर मधुमक्खियों के काटे जाने के मामलों के बाद लोग गेस्ट हाउस बुकिंग से कतरा रहे हैं। जो बुकिंग करा भी रहे हैं उनमें मधुमक्खियों के काटे जाने की आशंका के चलते खौफ है। बताया कि आयोजक लोगों को पेड़ों से दूर रहने और ज्यादा शोरगुल न करने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन
‘पिछले दिनों बैठक में शहद के छत्ते हटाने के लिए सदस्यों ने चर्चा की थी। सदस्यों की ओर से क्या योजना बनायी जा रही है यह मामला संज्ञान में नहीं है।’
- आरके माहेश्वरी, एई, कैंट बोर्ड