{"_id":"5cdc69a0bdec2207594b0d88","slug":"91557948832-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निगम की छवि धूमिल करनी हो तो बिल्कुल मत करना यह काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निगम की छवि धूमिल करनी हो तो बिल्कुल मत करना यह काम’
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में छिड़ी वर्चस्व की जंग को लेकर अफसर भी मेयर के आदेशों को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को जब चंद्रगुप्तपुरम के लोग जलभराव की शिकायत लेकर मेयर के पास पहुंचे तो उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तंज भरा निर्देश लिख्रा।
चंद्रगुप्तपुरम के अनुराग रस्तोगी, रोहित सिंह, कमलेश, भागवती, रामरती आदि ने मेयर उमेश गौतम को बताया कि हाल में ही उन लोगों की लगी में नाला बना है। मगर ढलान गलत होने से गली में पानी भर गया है। उन लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। इससे मच्छर और बीमारी का खतरा हो गया है। लोगों की इस शिकायत पर मेयर उमेश गौतम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्रवाई के लिखा। मगर इस पर उन्होंने तंज भी कसा। मेयर ने लिखा- ‘जनता के हित में निगम में विगत एक माह से कोई कार्य नहीं हुआ है। इससे जनता में निगम की छवि बिल्कुल धूमिल करनी हो तो उपरोक्त कार्य न कराएं बल्कि कोशिश करें कि वहां और पानी भरे। जिससे जनता सड़क पर उतरकर निगम को बंद कराने का कार्य करे।’ बता दें कि नगर निगम के अफसर इन दिनों मेयर के आदेश की अवहेलना भी कर रहे हैं। पिछले बिहारीपुर कहरवान में गंदे पानी की सप्लाई को उन्होंने पत्र लिखा तो दस दिन बाद भी समाधान नहीं हुआ।