फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एजुकेशन फेयर से आसान होंगी करियर की राहें

एजुकेशन फेयर से आसान होंगी करियर की राहें

Thu, 16 May 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
एजुकेशन फेयर से आसान होंगी करियर की राहें
बरेली। बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद भविष्य की राह तय करने को असमंजस में फंसे छात्र-छात्राएं का अमर उजाला के एजुकेशन फेयर में शंका समाधान होगा। आज यानी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला ‘लक्ष्य 2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर’ में कोर्स और कॉलेज से संबंधित सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। इस दौरान निकलने वाले लकी ड्रा के विजेता को लैपटॉप दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी युवा पाठकों को करियर की राह दिखाने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद करने के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य-2019 का आयोजन किया जा रहा है। सिविल लाइंस के होटल एलए (कृष्णा लॉन) में यह आयोजन आज बृहस्पतिवार और कल शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 से शाम 5.30 बजे के बीच होने वाले इस आयोजन में प्रवेश निशुल्क रहेगा। एजुकेशन फेयर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएसी से 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में विभिन्न शिक्षण संस्थान, देश के नामचीन कॉलेज, टॉप 10 विश्वविद्यालय से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। प्रतिभागियों को विभिन्न संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया, उनकी नियमावली आदि के बारे में बताया जाएगा। स्ट्रीम वाइज नए पाठ्यक्रम और छात्रवृत्ति की जानकारी भी मिलेगी। एजुकेशन फेयर में प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं से सीधी मुलाकात और बातचीत का मौका मिलेगा। टॉप 50 छात्र-छात्राओं को 6400 रुपये मूल्य की साइकोमेट्रिक टेस्ट के साथ व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग रिपोर्ट मुफ्त दी जाएगी। स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए बडी फॉर स्टडी की ओर से सभी को मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। विदेशों में अध्ययन के लिए एडब्ल्यूआई की ओर से प्रवेश एवं करियर काउंसलिंग की जानकारी दी जाएगी। इस फेयर में भाग लेने के लिए 7417353356 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


हमारे सहयोगी
श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लोटस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, एएनए कॉलेज, पेस कोचिंग, ओमेगा क्लासेज, जेटकिंग, मैस्कॉट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जेडीएसआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed