फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुसलमानों को भ्रमित करने की साजिश

मुसलमानों को भ्रमित करने की साजिश

Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
मुसलमानों को भ्रमित करने की साजिश
बरेली। बरेली निष्पक्ष चुनाव समिति ने एक अपील जारी करते हुए कहा है कि अपना वोट सोच समझ कर सही प्रत्याशी को ही दें। समिति ने कहा है कि आज कल एक मेसेज के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही है कि बरेली में मुस्लिम वोट सिर्फ एक तरफ जा रहा है जो सरासर गलत है। ये सिर्फ लोगों को भ्रमित कर बांटने की साजिश है। लिहाजा इस तरह की किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और न ही भ्रमित हों।
विज्ञापन


संतोष को ऐरन ही हराने में सक्षम: असलम
बरेली। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने अपने बयान में दावा किया है कि आम जन कांग्रेस के पक्ष में है। जनता यह भी जान रही है कि प्रधानमंत्री दो में से एक को ही बनना है। वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इस लिए वह इधर उधर वोट खराब नहीं करेगी। जहां तक स्थानीय स्तर की बात है तो जनता को पूर्ण विश्वास है कि संतोष गंगवार को हराने में अगर कोई सक्षम है तो वह सिर्फ प्रवीण सिंह ऐरन हैं। दूसरा कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed