{"_id":"5c8ff4a5bdec22145b20e168","slug":"91552938149-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली जोन में 8453 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली जोन में 8453 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली जोन में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की सक्रियता और लोकेशन ट्रेस करके उन पर कार्रवाई के मूड में है। एडीजी जोन अविनाश चंद्रा ने जिलों में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों पर खास निगरानी के निर्देश दिए हैं। यह भी देखने को कहा है कि चुनाव के दिन ये कहीं पोलिंग प्रभावित करने की स्थिति में तो नहीं है। ऐसे अपराधियों को जेल भेजने के निर्देश हैं।
बरेली जिले में कुल 2211 हिस्ट्रीशीटर सूचीबद्ध हैं। इनमें फिलहाल 1794 ही सक्रिय हैं, जिनमें 138 जेल में हैं। वहीं 279 का कहीं पता नहीं चल रहा है। इनमें पांच पर गुंडा एक्ट, 14 पर गैंगस्टर लगी है तो दो जिला बदर हैं। दस पर अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है तो कुल 1932 पर कार्रवाई शेष है। इसी तरह बदायूं में 1488, शाहजहांपुर में 801 तो पीलीभीत में 717 हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई शेष है। मुरादाबाद में 4938, बिजनौर में 764, रामपुर में 962, अमरोहा में 456 तो संभल में 674 पर कार्रवाई शेष है। बरेली और मुरादाबाद रेंज में कुल 8453 हिस्ट्रीशीटर फिलहाल अतिरिक्त कार्रवाई के दायरे से दूर हैं।