{"_id":"5c744188bdec2256ab4e758e","slug":"91551122824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ऐसे नहीं हटाएंगे, पहले एसएसपी से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ऐसे नहीं हटाएंगे, पहले एसएसपी से करेंगे बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा पार्षद दल ने सोमवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से मुलाकात कर अपने क्षेत्र में समस्याएं बताईं और खासतौर पर नालियों पर अतिक्रमण हटवाने की बात रखी। नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया मगर अतिक्रमण हटाने पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा। बोले- इस पर एसएसपी से बात करके प्लानिंग करेंगे, सीधे कार्रवाई नहीं हो सकती।
सोमवार दोपहर सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। स्वागत के बाद पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं बतानी शुरू कीं। किसी ने सड़क की जरूरत बताई तो किसी ने गंदगी की समस्या। पार्षद बोले अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद है और लोगों ने स्लैब डालकर नालियां बंद कर दी हैं। इनकी वजह से सफाई नहीं हो पा रही है। नालियों का अतिक्रमण तुड़वाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए। वहीं निर्माण कार्यों एवं अन्य समस्याओं पर नगर आयुक्त ने पार्षदों से कहा कि आप लोग अपने क्षेत्र की समस्या लिखकर दे दें, समाधान करा दिया जाएगा। अतिक्रमण हटवाने के लिए एसएसपी के साथ प्लानिंग की बात कही। मुलाकात करने वालों में अब्दुल कयूम मुन्ना, रईस मियां अब्बासी, रेहान अली, अफरोज अली, मोहम्मद अकील, मुशर्रफ अली अंसारी, चंद्रप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे। इसके बाद वार्ड 37 नदोसी के पार्षद पति सुखदीश कश्यप ने भी नगर आयुक्त से मिलने अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
पार्षद अनौपचारिक मुलाकात के लिए आए थे। समस्याओं के बारे में उनसे लिखकर देने को कहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए एसएसपी से बात करके प्लानिंग की जाएगी। इस पर सीधे कार्रवाई नहीं हो सकती। - सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त