फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Tue, 21 May 2019 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी गई। सीओ ट्रैफिक नागेंद्र यादव ने वाहन चलाने के दौरान चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल और किसी समस्या पर ट्रैफिक पुलिस की मदद लेने के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को अपने-अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनकर ही बाहर निकलने देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक नागेंद्र ने बताया कि हर दिन सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही वाहन चालकों की ओर से ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से जाम की समस्या भी बढ़ी है। बताया कि यातायात नियमों की जानकारी न होने से लोग जान से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार के भाई, पिता व अन्य परिजनों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का सुझाव दिया है। मौजूद कॉलेज स्टाफ ने कुतुबखाना में जाम लगने की समस्या बताई, जिस पर सीओ ट्रैफिक ने जल्द ही कुतुबखाना में ई रिक्शा और आटो टेंपो के संचालन पर रोक लगाने की बात कही है। बताया कि कोतवाली के सामने से अब ऑटो टेंपो और ई रिक्शा नहीं गुजर सकेंगे। उन्हें एक निर्धारित समय के लिए ही प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान उम्रदराज लोगों को थोड़ी समस्या होगी, लेकिन शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए कुछ दिन के लिए ये नियम लागू किया जाएगा। उन्हें ट्रैफिक सिग्नल की रेड, ग्रीन, येलो लाइट के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


गुड टच बैड टच की जानकारी दी
केपीआरसी कला केंद्र की प्रिंसिपल नाहिद सुल्ताना ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जागरूक किया। बताया कि यौन शोषण की शुरुआत बैड टच से होती है। उन्होंने कहा कि घरों में सर्वाधिक छात्राएं यौन शोषण का शिकार होती हैं। इसलिए उन्हें अपने पेरेंट्स से इस संबंध में खुलकर बात करनी चाहिए, साथ ही किसी पर संदेह होने पर उसकी जानकारी परिवार वालों को देनी चाहिए। इस दौरान प्रवक्ता अनीता सक्सेना, दीपा शर्मा समेत अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed