फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घने जंगल में पौन घंटा खड़ी रही जनता एक्सप्रेस

घने जंगल में पौन घंटा खड़ी रही जनता एक्सप्रेस

Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
घने जंगल में पौन घंटा खड़ी रही जनता एक्सप्रेस
इंजन में खराबी आने से देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस मंगलवार रात टिसुआ और बिलपुर स्टेशन के बीच जंगल में पौन घंटा खड़ी रही। ड्राइवर ने किसी तरह से खराबी दूरकर ट्रेन को चलाया किया। इसके अलावा अप और डाउन लाइन की ट्रेेनें भी देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का असर जनता एक्सप्रेस पर भी हुआ। करीब ढाई बजे जंक्शन से चलने के बाद टिसुआ स्टेशन पर ट्रेन का इंजन खराब हो गया। ड्राइवर करीब आधा घंटे तक इंजन की खराबी दूर करने की कोशिश करता रहा। पौन घंटे बाद इंजन ठीक हो सका। इस दौरान ट्रेन रात के अंधेरे में घने जंगल में खड़ी रही। इधर कोहरे से कई ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, काशी विश्वनाथ दो, श्रमजीवी तीन, किसान एक्सप्रेस तीन, अवध असम एक, दून एक्सप्रेस दो, जनता दो, जननायक एक्सप्रेस पांच, जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। बुधवार को कड़ाके की ठंड होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर समय बिताना मुश्किल हो गया। प्लेटफार्म पर यात्री कंबल और रजाई में दुबके रहे। बृहस्पतिवार से मुगलसराय, फरक्का, जनता एक्सप्रेस, वाराणसी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन 15 फरवरी तक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed