फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रमुख सचिव ने एसएसपी ने रिठौरा राशन घोटाले को लेकर की पूछताछ

प्रमुख सचिव ने एसएसपी ने रिठौरा राशन घोटाले को लेकर की पूछताछ

Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने एसएसपी ने रिठौरा राशन घोटाले को लेकर की पूछताछ
बरेली। रिठौरा में जब्त हुए खाद्यान्न के मामले को प्रमुख संजय भूसरेड्डी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इस मामले में एसएसपी इस बाबत उन्होंने एसएसपी के. मुनिराज से मामले में जानकारी लेेते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने खाद्यान्न घोटाले के एक दूसरे मामले में एक ही आधार नंबर पर नौ कोटेदारों पर एफआईआर होेने के बावजूद कोई गिरफ्तारी न होने पर काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पुलिस को दो दिन के अंदर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय भूसरेड्डी ने रविवार को भी सुबह सर्किट हाउस में पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ मीटिंग की। शनिवार को विकास भवन में मीटिंग में प्रमुख सचिव ने डीएसओ सीमा त्रिपाठी से इस मामले में रिकार्ड लेकर रविवार को सर्किट हाउस में पहुंचने के निर्देश दिए थे। डीएसओ ने इस मामले की रिपोर्ट सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव को भेज दी। इसके आधार पर उन्होंने उन्होंने एसएसपी के. मुनिराज से रिठौरा खाद्यान्न घोटाले की जानकारी ली। उन्होेंने कहा कि सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। इस मामले में भी पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की कार्रवाई करे। इसके अलावा प्रमुख सचिव ने उस मामले की भी जानकारी ली, जिसमें एक ही आधार कार्ड पर कई बार राशन वितरण दिखाकर सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने की गई थी। इसमें पूर्ति विभाग की तरफ से नौ कोटेदारों के खिलाफ केस भी दर्ज है। प्रमुख सचिव ने जब पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में पूछा तो कोई गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों का हक मारने वाले ऐसे कोटेदारों के खिलाफ दो दिन के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीद केंद्रों के सत्यापन की जानकारी लेते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि छूटे हुए सेंटरों का भी शीघ्र सत्यापन हो। उन्होंने पांच वर्ष के राजस्व मुकदमों का निस्तारण कराने के शीघ्र निर्देश दिए। उन्होंने 11 भूमाफिया के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पहले जांच पूरी हो, फिर डीएम से लेंगे कार्रवाई की जानकारी’
रजऊ परस में जनसुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने रिठौरा राशन मामले में जब सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में हैं। इसमें पूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अफसरों की जांच सही नहीं हुई। इसलिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह इस मामले की जांच अपने स्तर से करा रहे हैं। पहले यह पूरी हो जाए। इसके बाद इस प्रकरण में डीएम से कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed