फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 साल पुराने पांच सौ वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित

15 साल पुराने पांच सौ वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित

Wed, 28 Nov 2018 02:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 28 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 साल पुराने पांच सौ वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिले में चलने वाले 15 साल पुराने करीब 5 सौ गैर परिवहन वाहनों का रजिस्ट्रेशन एआरटीओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है। फिलहाल यह निलंबन छह माह के लिए होगा। इस अवधि में यदि वाहन स्वामी ने रिन्यूवल नहीं कराया तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इन वाहनों के सीज करने की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


करीब चार माह पहले परिवहन आयुक्त ने ऐसे परिवहन वाहनों का रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल कराने का आदेश दिया था, जिनका रजिस्ट्रेशन 15 वर्ष पहले हुआ था। फिर भी शहर के करीब पांच सौ गैर परिवहन वाहन स्वामियों ने रिन्यूवल नहीं कराया। अधिकारियों के मुताबिक मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 39 के अंतर्गत प्रत्येक वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। 15 साल पुराने वाहन के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराना होता है। वाहन मालिक ऐसा नहीं करता है तो कार्रवाई किए जाने का आदेश है।
विज्ञापन


प्रदूषण भी होगा कम
एआरटीओ आरपी सिंह के मुताबिक 15 साल पुराने वाहनों का नवीनीकरण करने के लिए फिटनेस, प्रदूषण व बीमा का प्रमाण पत्र जरूरी होगा। पुराने वाहनों से काफी मात्रा में वायु प्रदूषण होता है। फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट देने के लिए उन्हें टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। खामी पर सुधार होगा तो प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed