फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IT officials to not raid in protest

आयकर कर्मचारी आंदोलित, छापामार कार्रवाई नहीं करेंगे

Tue, 24 Jul 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
IT officials to not raid in protest
income tax
आयकर कर्मचारी और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर दीर्घकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को आयकर भवन परिसर में सभा कर संगठन ने विभागीय सर्वे, छापा, सर्च आदि प्रवर्तन कार्रवाई से दूर रहने और स्थापना दिवस भी न मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (जेसीए) के बैनर तले आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की मनमानी और उपेक्षा के चलते पदोन्नति और वेतन विसंगति मामले लंबित हैं। जेसीए सहसंयोजक व जोनल सचिव आयकर कर्मचारी संघ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष कर दस लाख करोड़ राजस्व आया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विभागीय पदोन्नति और खाली पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हैं। वेतन और अन्य मामले भी तय नहीं हो पा रहे हैं, इससे कर्मचारी और राजपत्रित अधिकारियों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

जोनल सचिव ने बताया कि कर्मचारी पहली अगस्त से विभागीय सर्वे, छापा और सर्च आदि प्रवर्तन कार्रवाई में भागीदारी नहीं करेंगे और 24 जुलाई को प्रस्तावित स्थापना दिवस से भी दूर रहेंगे। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर 12 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल होगी। सभा में राजेश कुमार, संत प्रकाश, पीके आर्य, देवी दयाल, प्रमोद रावत, बीडी प्रजापति, राजीव मिश्रा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed