फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवि कैंपस से ही कर सकेंगे बीपीएड, बीएलएड की पढ़ाई

विवि कैंपस से ही कर सकेंगे बीपीएड, बीएलएड की पढ़ाई

Sun, 16 Jul 2017 09:10 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
विवि कैंपस से ही कर सकेंगे बीपीएड, बीएलएड की पढ़ाई
बरेली।
विज्ञापन

बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन (बीपीएड) और बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) की पढ़ाई छात्र अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में भी कर सकेंगे। विवि प्रशासन ने इसके लिए हामी भर दी है। अगले सत्र से इन दोनों कोर्स को शुरू करने की तैयारी है। दोनों कोर्स की बढ़ी डिमांड के बाद विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। स्पोर्ट्स कार्यकारिणी में भी दोनों कोर्स शुरू करने का मुद्दा रखा गया था जिस पर कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में इन कोर्स की काफी डिमांड है। विवि के शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान विभाग में यह कोर्स संचालित किए जा सकते हैं।
बीपीएड कोर्स 2000 से पहले विवि के शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान में संचालित होता था, पर मानकों के चक्कर में कोर्स को बंद करना पड़ा। बीटीसी की जगह बीएलएड कोर्स शुरू किया गया है, जो बिल्कुल नया है। विवि से संबद्ध 20 कॉलेजों में यह कोर्स शुरू हुआ है और 1050 सीटें आवंटित हैं।
विज्ञापन

बीपीएड कोर्स महज चार कॉलेजों में जहां 250 सीटें हैं। बीपीएड विभाग के लिए पहले से ही पद भी सृजित हैं। बीएलएड कोर्स अभी तक प्राइवेट कॉलेजों में ही जहां अच्छी खासी फीस छात्रों को चुकानी पड़ेगी। विवि कैंपस में कोर्स शुरू होने से कम फीस पर छात्र बीएलएड कोर्स कर सकेंगे। विवि प्रशासन परिनियमावली में कोर्स को शामिल करके और मानक पूरे करके अगले सत्र से इन कोर्स को शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएड और बीएलएड कोर्स की काफी डिमांड है और दोनों रोजगार परक कोर्स हैं। दोनों कोर्स शुरू करने की तैयारी है। सारी प्रक्रिया पूरी कर अगले सत्र से दोनों कोर्स संचालित करने की योजना है।

- प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला, कुलपति

बीएलएड के लिए 8.5 हजार से ज्यादा आए आवेदन
बीएलएड का कितना क्रेज है इसका अंदाजा इस बार हुए आवेदन से लगाया जा सकता है। 1050 सीटों के लिए 8.5 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। बीपीएड की 250 सीटों के लिए करीब नौ से आवेदन आए हैं। शनिवार को आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो गई। 23 जुलाई को दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed