{"_id":"59527d8e4f1c1ba84a8b4742","slug":"91498578318-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय एससी हॉस्टल के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय एससी हॉस्टल के लिए आवेदन शुरू
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
राजकीय अनुसूचित जाति बालक और बालिका छात्रावास के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 20 जुलाई तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इनको जमा करने का काम 16 अगस्त तक होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास रुहेलखंड परिसर, भोलापुर, आंवला और बालिका छात्रावास मूकबधिर परिसर में है। यहां रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिए जाने हैं। बालिका के लिए प्रवेश आवेदन पत्र 24 जून से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अधीक्षक राजकीय एससी बालिका छात्रावास मूकबधिर परिसर से निशुल्क प्राप्त किये जा सक ते हैं। वहीं बालक छात्रावास के फार्म जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि अपूर्ण और त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्राें पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।