फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   85 nominations filed for IMA elections; two contenders for the post of President.

Bareilly News: आईएमए चुनाव में 85 नामांकन, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार

Sun, 06 Sep 2026 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
85 nominations filed for IMA elections; two contenders for the post of President.
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली शाखा के चुनाव में रविवार को नामांकन का आखिरी दिन रहा। अलग-अलग पदों के लिए 85 नामांकन हुए हैं। शाम पांच बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन समिति ने नामांकन पेटी खोली।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. आरके भास्कर ने नामांकन किया है। सचिव पद पर डॉ. मोहित अग्रवाल और डॉ. राजवीर गंगवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित खन्ना, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. महेंद्र गंगवार, डॉ. रतनपाल और डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने नामांकन किया है। पीआरओ पद पर डॉ. मयंक कुमार गुप्ता और हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य पद पर डॉ. रितु राजीव, डॉ. शरद अग्रवाल ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. राजवीर गंगवार, डॉ. अर्चना अग्रवाल साई, डॉ. सुजॉय मुखर्जी और डॉ. कामेंद्र सिंह ने पर्चे भरे हैं। कार्यकारिणी समिति और स्टेट काउंसिल सदस्य पद पर भी नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन समिति के चेयरमैन डॉ. विमल भारद्वाज ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद 11 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 13 सितंबर तक नामांकन वापस होंगे। 15 सितंबर को अंतिम सूची जारी होगी। 20 सितंबर को मतदान होगा। बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, बायलॉज चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. विनोद पग्रानी, डॉ. राजीव गोयल और डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed