{"_id":"5ccc78afbdec2207167ec655","slug":"81556904111-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां न कमजोर हैं, न किसी से कमतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां न कमजोर हैं, न किसी से कमतर
विज्ञापन
बेटियां न कमजोर हैं, न किसी से कमतर
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान का कारवां शुक्रवार को नगर के मेनका गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचा। इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए गए और उन्हें ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण सत्र का का उद्घाटन कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमुखी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियां हर परिस्थिति का मुकाबला करने में सक्षम हों, इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। बेटियों में अपनी रक्षा खुद करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना होगा। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि वे किसी भी मायने में न कमजोर हैं और न किसी से कमतर। ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेकर छात्राएं आत्मनिर्भर हो सकती हैं।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक सत्यप्रकाश बिट्टू ने छात्राओं को बैकराउंड, मिक ब्रेकिंग, बटर फ्लाई, हैमर किक, राउंड किक, बैक किक, फ्लाई किक, फ्रंट किक, एलवो ब्रेकिंग, पंच ब्रेकिंग, क्रॉस ब्लॉक, फेस ब्लॉक और डाउन ब्लॉक आदि पंच का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कुछ छात्राओं की शंकाओं का भी समाधान किया। प्रशिक्षण करीब तीन घंटे तक चला। प्रशिक्षण में 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन में सुमित उपाध्याय, पवन कुमार, गुंजन त्रिपाठी, शिल्पी गंगवार, मृदुला सक्सेना, मीरा कुमारी आदि का सहयोग रहा।