फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिवेणी और सद्भावना एक्स. आज रहेंगी निरस्त

त्रिवेणी और सद्भावना एक्स. आज रहेंगी निरस्त

Tue, 23 Apr 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी और सद्भावना एक्स. आज रहेंगी निरस्त
बरेली। मुरादाबाद मंडल में यातायात ब्लॉक के चलते उत्तर रेलवे ने कई गाड़ियां निरस्त, कई आंशिक रूप से निरस्त तो कई को रोककर चलाए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक सीतापुर कैंट-शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर (55045/55046) 23 अप्रैल को रोजा तक ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर-रोजा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके अलावा रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (1415) 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। 23 अप्रैल को ही न्यू जलपाई गुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12523 न्यू जलपाई गुड़ी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। यह ट्रेन 24 अप्रैल को नई दिल्ली से वापसी (12524) में भी निरस्त की गई है। दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211), कोलकाता-जम्मूतवी सिलायदाह एक्सप्रेस (13151) को आज मंगलवार को मुरादाबाद सेक्शन में 30 मिनट से 120 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ-रायबरेली रेल रूट पर दोहरीकरण के काम के कारण 23 अप्रैल को नौचंदी, त्रिवेणी, हरिद्वार एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली पैसेेंजर, प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर, प्रयाग-बरेली पैसेंजर वाया प्रतापगढ़ भी निरस्त रहेंगी। 24 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि नौचंदी, हरिद्वार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 16 अप्रैल से ही निरस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed