फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 को टर्बो ले सकती है उड़ान को लेकर फैसला

22 को टर्बो ले सकती है उड़ान को लेकर फैसला

Sun, 21 Apr 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
22 को टर्बो ले सकती है उड़ान को लेकर फैसला
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
बरेली। टर्बो एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एयर टर्मिनल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया था और हवाई सेवा शुरू करने के लिए व्यवस्थाओं पर भी हामी भर दी थी। कंपनी के सीईओ पीवी रविशंकर सोमवार को हैदराबाद हेडक्वार्टर पहुंचकर रिपोर्ट देंगे। इस दिन उड़ान संबंधी महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन

टर्बो एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भी यहां हवाई अड्डे से विभिन्न रूटों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को टर्बो एविएशन कंपनी के सीईओ पीवी रविशंकर और चीफ सिक्योरिटी आफीसर नलिनी कुमार ने बृहस्पतिवार को एयर टर्मिनल पहुंचकर निर्माण कार्य और व्यवस्था को परखा था। उन्होंने टैक्सी-वे, एप्रेन देखने के साथ ही रनवे भी देखा। इसके अलावा उन्होंने पोर्टा केबिन और उसके उपकरण चेक किए। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का आकलन करने के साथ ही वीडियो रिकार्डिंग भी की। टर्बो एविएशन के रविशंकर की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि जून में फ्लाइट शुरू करने और 15 मई से बुकिंग सेवा शुरू करने की बात कही थी। हवाई अड्डे के निरीक्षण के बाद कंपनियों के अधिकारियों ने इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सोमवार को यह टीम हैदराबाद मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। इसी दिन उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना भी है। इसके अलावा कंपनी रक्षा मंत्रालय से पहले ही एनओसी के लिए अप्लाई कर चुकी हैै।
विज्ञापन


‘हवाई अड्डे की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली है। हैदराबाद मुख्यालय में सोमवार को पूरी रिपोर्ट देंगे। रक्षा मंत्रालय से एनओसी भी मांगी जा रही है।’
- पीवी रविशंकर, सीईओ, टर्बो एविएशन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed