फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंडा पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

बंडा पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

Mon, 08 Apr 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंडा पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी
बंडा (शाहजहांपुर)। नहर कोठी अवैध असलहा बनाने का अड्डा बन गया है। पुलिस ने छापा मारकर असलहे बना रहे दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से कई बने और अधबने असलहे बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गांव भांभी के पास नहर कोठी में अवैध असलहे बनाने की सूचना पर छापा मारा गया। मौके से मूल रूप से गांव कंधरपुर और वर्तमान में बंडा की रामनगर कालोनी निवासी रामसागर उर्फ तमंचे वाला और पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूद्रपुर निवासी अंग्रेज सिंह को शस्त्र बनाते दबोच लिया गया। मौके से चार तमंचे 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक देशी रिवाल्वर 32 बोर, कई अधबने शस्त्र, शस्त्र बनाने के काम आने वाले उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने गांव भांभी निवासी प्रेमपाल को एक तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed