फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गुरुजी! ये क्या करा दिया, नंबर बढ़वाने के बजाय फंसा दिया

गुरुजी! ये क्या करा दिया, नंबर बढ़वाने के बजाय फंसा दिया

Wed, 03 Apr 2019 01:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुरुजी! ये क्या करा दिया, नंबर बढ़वाने के बजाय फंसा दिया
बरेली। चहेते छात्र के नंबर बढ़ाने को वायवा में किया गया खेल छात्र के लिए मुसीबत बन गया। इसके साथ ही यह मामला भी शिक्षकों के बीच चर्चा में आ गया, जिसके चलते बरेली कॉलेज में हड़कंप मचा है। अब सेटिंग करके मामले को सुलझाने की कोशिश चल रही है क्योंकि इससे छात्र का भविष्य दांव पर लग गया है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में एमए अंग्रेजी के छात्र ने वायवा में अच्छे नंबर पाने के लिए अपने परिचित शिक्षक से सेटिंग की। इसके बाद शिक्षक ने अपने करीबी शिक्षक से उस छात्र का वायवा कराने का प्लान बनाया लेकिन छात्र का रोल नंबर दूसरे बैच में पड़ गया। मजबूरन छात्र ने उस बैच के साथ ही वायवा दे दिया। मगर जुगाड़बाज शिक्षक ने हार नहीं मानी और अपने करीबी शिक्षक से भी उसका वायवा करा दिया। मगर इसके बाद छात्र के नंबर जब विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए गए तो मामला फंस गया। लापरवाही के चलते छात्र के नंबर भी वेबसाइट पर दो जगह चढ़ा दिए गए। जब यह मामला खुला तो जुगाड़बाज शिक्षक और उनके करीबियों में हड़कंप मच गया। सुधार कराने के प्रयास में यह मामला शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया लेकिन सभी इसे दबाने में जुटे हैं। चर्चा है कि शिक्षक विवि से सेटिंग कर वेबसाइट से नंबरों की एक एंट्री हटवाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कठिन आया अंग्रेजी का पेपर, उलझे छात्र
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में मंगलवार को तीसरी पाली में बीए फाइनल का अंग्रेजी का तीसरा पेपर था। बताया जाता है कि पेपर कठिन आया था। इसके चलते काफी छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्षों में कॉपियां लेकर खाली बैठे नजर आए। वहीं, मंगलवार को विवि के 315 केंद्रों पर परीक्षा में कुल 94220 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसमें 41723 छात्र और 52497 छात्राएं थीं। विभिन्न केंद्रों पर 2091 छात्र और 903 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ भी दी। इसके अलावा मंगलवार को सिर्फ एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed