फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुले फाटक से गुजर गई डेमू ट्रेन, हादसा बचा

खुले फाटक से गुजर गई डेमू ट्रेन, हादसा बचा

Mon, 01 Apr 2019 01:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
खुले फाटक से गुजर गई डेमू ट्रेन, हादसा बचा
बरेली। इज्जतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब अच्छा-खासा ट्रैफिक सड़क पर था, ठीक उसी वक्त अचानक लोगों ने धड़धड़ाती हुई आ रही डेमू ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनी तो भगदड़ मच गई। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन के भी हाथ-पांव फूल गए। इत्तफाक था कि अक्सर जाम रहने वाली इस क्रॉसिंग पर इस दौरान कोई गाड़ी नहीं फंसी हुई थी। गेटमैन ने शोर मचाते हुए जैसे-तैसे क्रॉसिंग पर मौजूद लोगों को इधर-उधर किया और ट्रेन बगैर किसी हादसे के क्रॉसिंग से गुजर गई। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की वजह सिग्नल पैनल में आई तकनीकी खराबी को बताया है।
विज्ञापन

बरेली सिटी से पीलीभीत जाने वाली डेमू ट्रेन रोज की तरह शनिवार शाम को साढ़े छह बजे इज्जतनगर स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों का कहना है कि सिग्नल पैनल में कोई तकनीकी खराबी आने से गेटमैन को गाड़ी आने की सूचना ही नहीं मिली और क्रॉसिंग खुली ही रह गयी जबकि पैनल में खराबी की वजह से स्टेशन का सिस्टम इज्जतनगर के क्रॉसिंग नंबर 241 सी को बंद दिखा रहा था। शाम ढले क्रॉसिंग पर अच्छी खासी भीड़ थी। लोग दुकानों और दफ्तरों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब धड़धड़ाती हुई डेमू ट्रेन क्रॉसिंग पर पहुंची तो यहां तैनात गेटमैन होशोहवास उड़ गए। आननफानन में उसने शोर मचाकर लोगों को ट्रैक से हटाकर फाटक बंद करने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से क्रासिंग बंद नहीं हो सका। फिर भी हादसा बच गया।
विज्ञापन

ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी तो इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग के स्टाफ ने घंटों मेहनत करने के बाद देर रात फाल्ट दूर किया। इस बीच स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनें गुजारी गईं। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी दुरुस्त कर ली गई है। ट्रेनों के संचालन में अब कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed