फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मनरेगा अपर आयुक्त ने एडीओ पंचायत को हड़काया

मनरेगा अपर आयुक्त ने एडीओ पंचायत को हड़काया

Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा अपर आयुक्त ने एडीओ पंचायत को हड़काया
बिथरी चैनपुर। मनरेगा अपर आयुक्त ने ब्लाक परिसर के बाहर गंदगी देखकर एडीओ पंचायत को जमकर हड़काया। कहा कि सुधर जाओ। वरना, नौकरी खा जाऊंगा। गांव आलमपुर में गंदगी देखकर कहा कि आप लोग कोई काम नहीं करते हो। कैसे नौकरी करोगे।
विज्ञापन

मनरेगा अपर नगर आयुक्त योगेश कुमार ने शुक्रवार को गांव आलमपुर गजरौला का निरीक्षण किया। गांव गंदगी का अंबार देखकर परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार पर भी अपना गुस्सा उतारा। पीडी डीआरडीए पर ब्लाक का भी चार्ज है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि ओवरहेड टैंक की दीवार से रेता निकल रहा है। टोंटी से पानी बह रहा है। एक्सईएन जल निगम को भी फटकार लगी। बोर्ड पांच फिट से कम पाए जाने पर उन्होंने कहा कि 16 लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन काम निर्धारित मानक से क्यों नहीं कराया गया। 11 लाख रुपये कौन खा गया। अपर आयुक्त मनरेगा ने इस घपले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एडीओ पंचायत बरकत अली से कहा कि अपना घर भी ऐसे ही गंदा रखते हो क्या। जब ब्लाक में बैठते हो तो उसे भी अपना घर समझकर क्यों साफ नहीं करते। सफाई कर्मचारी क्या करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed