{"_id":"5c54a1e0bdec2229c12b85ef","slug":"81549050336-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में, रिकॉर्ड रूम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में, रिकॉर्ड रूम खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रवक्ता पद की परीक्षा में ड्यूटी लगाए जाने से कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में कर्मचारियों की कुर्सियां खाली रहीं। ऐसे में खतौनी और नक्शों की नकल लेने आने वालों को बैरंग होना पड़ा। दूरदराज से आए लोग इस अव्यवस्था को देख सरकारी सिस्टम को कोसते दिखाई दिए। रिकॉर्ड रूम में शनिवार को भी इसी वजह से काम नहीं होगा।
रिकॉर्ड रूम में हर दिन बड़ी तादाद में अधिवक्ता सहित अन्य लोग खतौनी और जमीनों के नक्शों की नकल लेेने आते हैं। प्रशासन को शुक्रवार और शनिवार को प्रवक्ता पद के लिए परीक्षाएं करानी हैं। अधिकारियों ने ज्यादातर बाबुओं की ड्यूटी इसमें लगा दी। ऐसे में शुक्रवार को लोग जब रिकॉर्ड रूम पहुंचे तो वहां कर्मचारियों के परीक्षा ड्यूटी में होने से कोई काम न होने का नोटिस चस्पा देख परेशान हो गए। इधर-उधर भटकने के बाद वे वापस चले गए। रिकॉर्ड रूम के प्रभारी अपर सिटी मजिस्ट्रेट प्रथम जलालुद्दीन ने बताया कि उनकी ड्यूटी खुद पुलिस भर्ती में लगी है, इसलिए वह इस संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।