फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टेबिल टेनिस और बैडमिंटन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं चार सितंबर से

टेबिल टेनिस और बैडमिंटन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं चार सितंबर से

Sat, 21 Jul 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
टेबिल टेनिस और बैडमिंटन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं चार सितंबर से
table tennis
टेबल टेनिस और बैडमिंटन 14 से 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता बरेली में होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के इंटर कॉलेजों में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। बरेली में आठ से दस अक्तूबर के बीच प्रतियोगिता होगी। पिछले साल बरेली में वॉलीबाल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन

विभाग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं चार सितंबर से ही शुरू हो जाएंगी। 4 से 6 सितंबर के बीच हॉकी अंडर-15 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता वाराणसी में होगी। खेल कैलेंडर की आखिरी प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर को इलाहाबाद में जिम्नास्टिक की होगी। जीआईसी के क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने बताया कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के अनुसार जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम बनेगा, जिससे प्रदेश के लिए टीमें चुनी जाएंगी।
विज्ञापन


बिना आधार नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में आधार अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन कॉलेजों के विद्यार्थी कम से कम दो खेलों में जरूर प्रतिभाग कराएं। इसकी जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंपी गई है। ये विद्यालय अपने स्तर पर विद्यार्थियों को खेल के लिए तैयार करें। अगर कोई विद्यालय खिलाड़ियों को तैयार नहीं करता है तो उस पर आवश्यक कार्रवाई भी करें। साथ ही बेसिक स्कूलों से भी खिलाड़ियों का चयन कर एक यूनिट के रूप में जरूर प्रतिभाग कराया जाए। जिला स्तर पर टीमें तैयार कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और मंडल की टीम तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed