{"_id":"5b1591754f1c1bb36e8b62d0","slug":"81528140149-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा रिलीज ने करने पर एस ओ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा रिलीज ने करने पर एस ओ तलब
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर भी रुपये न देने पर एसओ भमोरा तलब
बरेली। दुकान से चोरी रुपये दुकानदार को सौंपने के कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने पर अदालत ने एसओ भमोरा को आठ जून को तलब किया है। देवचरा के दुकानदार शांति पाल की दुकान पर 18 अप्रैल 2016 को अविनाश सामान खरीदने गया था। आरोप है कि जब शांति पाल सामान लेने दुकान के अंदर गए तभी अविनाश ने गल्ले से 12 हजार रुपये चोरी कर लिए, लेकिन शांति पाल ने उसे ऐसा करते देख लिया और रकम समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच शांति पाल ने कोर्ट में अपने वकील संतोष श्रीवास्तव के जरिये अर्जी देकर रुपये रिलीज करने की गुहार की तो कोर्ट ने 12 हजार रुपये शांति पाल को देने का पुलिस को आदेश दिया। आदेश के तीन महीने बाद भी शांति पाल को रुपये न मिलने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एसओ भमोरा को आठ जून को अदालत में तलब किया है।