{"_id":"5a491c284f1c1b87698c4bde","slug":"81514740776-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में डूब गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में डूब गया शहर
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-14, 15
फोटो - 51 से 54
नए साल के स्वागत के
लिए जश्न में डूबा शहर
स्वागत: 2018: रंगारंग आयोजनों और आतिशबाजी से किया खैर मकदम
आधी रात तक घरों, होटलों, बरातघरों और कॉलोनियों में चलते रहे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जाने वाले साल 2017 और नववर्ष 2018 के बीच की रात डांस और धमाल के नाम रही। मौका था, दस्तूर था तो होटल, बरातघरों और कॉलोनियों में लोग नए साल के स्वागत की मस्ती में डूबे रहे। आधी रात तक कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए तो कहीं आतिशबाजी से लोगों ने 2018 का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर दिनभर मैसेज की भरमार ही। रात के 12 बजते ही लोग एक-दूसरे के गले मिले और बधाई देते नजर आए। छोटों ने बड़ों के पैर छुए तो बड़ों ने उन्हें 2018 में तरक्की की नई मंजिलें छूने का आशीर्वाद दिया।
लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारी रविवार सुबह से ही शुरू कर दी थी। शाम होते-होते जश्न का दौर शुरू हो गया। प्रमुख कार्यक्रम शहर के सबसे होटल कंट्री इन में ‘न्यू इयर बेस’ नाम से हुआ। यहां कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के ग्रुप डांस से हुई। इसके बाद महिलाओं ने डांस किया। बाहर से आए कलाकारों ने सूफियाना नृत्य किया। फिर दंपतियों ने अलग-अलग ग्रुप डांस किया। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट सीए उपेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी चुने गए।
शहर के दूसरे होटलों में भी बच्चों और बड़ों ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। बदायूं क्लब में शहर के कुछ नामचीन हस्तियों ने अपने तरीके से जश्न मनाया। शहर की प्रमुख कॉलोनी श्यामनगर और आवास विकास समेत कई स्थानों पर लोगों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
------------------
खूब बिके गुलदस्ते
नए साल के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। शहर के इंद्रा चौक और मुख्य बाजार में लगी दुुकानों से 31 दिसंबर को जमकर फूलों और गुलदस्तों की बिक्री हुई।
----
बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति
युवा डांस वेला की ओर से ‘नूतन वर्ष मां शारदे आयोजन’ ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है वह बहुत ही अच्छी रही। विशिष्ट अतिथि अंकित मौर्य, देवध्वनी गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नए साल के स्वागत में केक काटा और मिठाइयां बांटीं।