{"_id":"596f9b8b4f1c1b834a8b456b","slug":"81500486539-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट सेंटर में खूब चला धोबी पाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट सेंटर में खूब चला धोबी पाट
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट सेंटर में जवानों की इंटर कमांड कुश्ती चैंपियनशिप में धोबी पाट खूब चल रहा है। सीमा पर जौहर दिखाने वाले जवान कुश्ती मैट पर भी पूरे जोश में दिखे। ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती के मुकाबलों में जवानों ने खुद को साबित किया। छह कमांड के 300 से अधिक पहलवान बरेली में जमा हुए हैं। बुधवार को बिग्रेडियर एएन झा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जाट रेजीमेंट सेंटर के मुख्तियार जिम्नेजियम हॉल में चल रही प्रतियोगिता 21 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सेंटर कमांड, साउदर्न कमांड, नार्दन कमांड, इस्टर्न कमांड, वेस्टर्न कमांड और साउथ वेस्टर्न कमांड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुश्ती के सभी मुकाबले आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सदस्यों की निगरानी में हो रहे हैं। रेड और ब्लू टीम में बंटे खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां जीतने वाले पहलवानों को इंटर सर्विसेज टूर्नामेंट में परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। 50 से 60 पहलवानों का चयन चैंपियनशिप से होगा। आर्मी टीम के मुख्य कोच सूबेदार बलवंत ने बताया कि हर दिन 36 से अधिक मुकाबले होंगे।
रविंद्र और मोनू विदेश में खेलेंगे
जाट रेजीमेंट सेंटर के दो जवानों को विश्व स्तर की चैंपियनशिप में दांव दिखाने का मौका मिलेगा। 2006 विंटर ओलंपिक में कमाल दिखा चुके हवलदार रविंद्र खत्री पेरिस में होने वाली सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता 21 से 26 अगस्त तक होगी। रंगरूट मोनू जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में फिनलैंड में खेलेंगे। रविंद्र 85 कि लोग्राम और मोनू 96 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।