फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गले नहीं उतर रहीं टैक्स दरें, मामला पहुंचा नगर विकास मंत्री के पास

गले नहीं उतर रहीं टैक्स दरें, मामला पहुंचा नगर विकास मंत्री के पास

Sun, 25 Jun 2017 05:49 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
गले नहीं उतर रहीं टैक्स दरें, मामला पहुंचा नगर विकास मंत्री के पास
बरेली।
विज्ञापन

कोर्ट में फैसले के बाद नगर निगम की नई टैक्स दरें लोगाें के गले नहीं उतर रही हैं। इसको लेकर विरोध हो रहा है। नगर निगम में टैक्स जमा करने वाले नहीं जुट रहे हैं, जबकि टैक्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रही टैक्स विरोधी समिति के कार्यालय पर लोग अपनी आपत्ति लगा रहे हैं। शहर विधायक अरुण कुमार ने टैक्स को लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखा है। मंत्री ने प्रमुख सचिव नगर विकास को इस संबंध में परीक्षण करने के लिए कहा है। लखनऊ में 29 जून को होने वाली बैठक में यह मामला उठाया जा सकता है।
नगर निगम टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश रोहतगी ने बताया कि नगर निगम को दरें लागू करने से पहले ही आपत्तियों में हर एक चीज ढंग से बताई गई थीं, लेकिन फिर भी इन्हें सुधारा नहीं गया। कानपुर, आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद से ज्यादा दरें बरेली में हैं। जनता से मिली आपत्तियों का निस्तारण विधि के अनुसार नहीं किया गया और मनमाने तरीके से इसे लागू किया गया है। शहर विधायक द्वारा नगर विकास मंत्री को जो पत्र भेजा गया है उसमें कहा गया है कि सर्किल रेट के हिसाब से दरें न तय कर सेगमेंट रोड सर्किल रेट के हिसाब से दरें बनाई गई हैं। ये निरस्त की जाएं। मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रमुख सचिव से कहा है कि विषमता को देखें और उसका परीक्षण कर बताएं।
विज्ञापन


कम जमा हो रहा है टैक्स
30 जून तक 15 फीसदी छूट टैक्स जमा करने पर दिया जा रहा है, लेकिन भीड़ कम है। एक अप्रैल से नई टैक्स दरें लागू की गई हैं, जबकि टैक्स जमा करने का काम 15 मई से शुरू हुआ है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि रोजाना करीब आठ से दस लाख रुपये टैक्स जमा हो रहा है। अभी तक दो करोड़ रुपये से अधिक जमा हो चुका है, जबकि छूट देने पर यह आंकड़ा 5 करोड़ से अधिक पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed