{"_id":"63a74d3a7655924af96c8e71","slug":"80-year-old-woman-molested-bareilly-news-bly5080069151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 80 साल की विधवा महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 80 साल की विधवा महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:00 AM IST
सार
कस्बे की रहने वाली एक 80 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह दोपहर अपने घर मेें खाना बना रही थी। तभी गांव का निवासी सनी यादव घर में आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के मितौली कस्बे में एक बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे की रहने वाली एक 80 वर्षीय विधवा ने बताया कि वह दोपहर अपने घर मेें खाना बना रही थी। तभी गांव का निवासी सनी यादव घर में आया और बुरी नियत से हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने लगा। इस पर वह शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस की रहने वाली एक महिला आ गई और वह भी शोर मचाने लगी।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि सनी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर बुरी तरह मारा पीटा। मोहल्लेवालों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन