फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   765 KV power line tower collapsed in flood, team of engineers arrived from Delhi and Lucknow

Bareilly News: बाढ़ में गिरा 765 केवी बिजली लाइन का टावर, दिल्ली व लखनऊ से आई अभियंताओं की टीम

Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
765 KV power line tower collapsed in flood, team of engineers arrived from Delhi and Lucknow
बरेली। देवहा नदी के बहाव में लखनऊ से बरेली आ रही 765 केवी बिजली लाइन का शेखापुर गांव के निकट स्थित टावर गिर गया है। इसे ठीक करने के लिए दिल्ली और लखनऊ से विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम शुक्रवार को सुबह यहां पहुंची। मोटरबोट पर सवार होकर अभियंताओं और अधिकारियों ने मौके के हालात देखे। इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम को अपनाकर लाइन को ठीक करने के विकल्प पर मंथन किया, लेकिन मौके पर 35 फुट तक पानी भरा होने की वजह से कामयाबी नहीं मिल सकी। अब अभियताओं को पानी घटने का इंतजार है। इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी जनरल मैनेजर अजय कुमार गोला ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 6.50 बजे जैसे ही टावर का एलाइनमेंट बिगड़ा, आपूर्ति ट्रिप कर गई। इसके बाद चेक किया गया तो देवहा नदी के बहाव से टावर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। लखनऊ और दिल्ली से विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची। स्थायी तौर पर नया टावर बनकर तैयार होने में समय लगेगा। इसलिए इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम से टावर बनाएंगे। तभी आपूर्ति बहाल करेंगे, ताकि ग्रिड में आपूर्ति का संतुलन बना रहे। टावर गिरने से फिलहाल बरेली की बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


देवहा नदी में बाढ़, बरेली से बीसलपुर पहुंचना दुश्वार
बरेली। देवहा नदी में आई बाढ़ से बरेली-बीसलपुर मार्ग पर दोपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। आसपास की फसल भी डूब गई है। इसी मार्ग पर स्थित गांव मड़रासुमन से बीसलपुर कचहरी तक सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। कहीं छह इंच तो कहीं तीन फुट तक पानी बह रहा है। जरूरत पर लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर आवागमन कर रहे हैं। यह स्थिति तीन दिन से है। कई गांवों के लोगों का सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। शेखापुर निवासी पवन तिवारी बीसलपुर स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं, लेकिन तीन दिनों से वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यहीं के बाबूराम सक्सेना ने बताया कि प्रमुख मार्ग तालाब बन गया है। आवागमन में खतरा है। कई लोग अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रखकर बीसलपुर की ओर ले जा रहे हैं। बीसलपुर से बरेली आने वालों को भी दिक्कत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान फाॅल्ट, कई इलाकों की बिजली गुल

बरेली। बारिश के चलते शुक्रवार को दिन में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सुभाषनगर और सिविल लाइंस क्षेत्र में अधिक संकट रहा। स्टेशन रोड फीडर और सर्किट हाउस फीडर पर ट्रिपिंग हुई। मिशन उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में फाॅल्ट के चलते कई बार आपूर्ति बाधित हुई।

सिविल लाइंस उपकेंद्र के स्टेशन रोड और बेसू वन फीडर बारिश के दौरान कई बार ट्रिप हुए। करीब 50 मिनट आपूर्ति प्रभावित हुई। सुभाषनगर उपकेंद्र का बीडीए टू फीडर ब्रेकडाउन रहा। कोहाड़ापीर में भारत सेवा ट्रस्ट पर दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। किला के कई इलाकों में जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते आपूर्ति बंद रखी गई। हजियापुर में वोल्टेज कम रहा। हरूनगला और जगतपुर में भी फाॅल्ट और ट्रिपिंग होती रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed