{"_id":"58446d8f4f1c1b8c60a862c1","slug":"76-saal-puraane-makaan-ko-giraane-ka-notis-jaaree-76-year-old-house-dropping-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 साल पुराने मकान को गिराने का नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 साल पुराने मकान को गिराने का नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
76 saal puraane makaan ko giraane ka notis jaaree 76-year-old house Dropping notice
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबपुरा गली राजो वाली में 76 साल पुराने एक जर्जर मकान को गिराने के लिए नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक इस मकान के गिरने का खतरा है, जिससे आसपास के लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। मौजूदा समय में यहां सात परिवार रह रहे हैं।
1940 में बलवीर कुटी के नाम से 226 गज में बने इस मकान को पुरनापुर के धनपाल ने दिल्ली में रहने वाले नवीन से खरीदा था। मकान की हालत जर्जर होने पर इन्हाेंने ने भी प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन ने निरीक्षण के बाद इसे गिराने के आदेश किए थे, लेकिन वह गिरा नहीं सके। उस वक्त भी यहां कुछ परिवार रह रहे थे।
धनपाल ने तीन माह पहले मकान अब्दुल वसीम, नदीम हुसैन, समीर अहमद और मुनीर अहमद को बेच दिया है। उन्हाेंने यहां रहने वाले परिवाराें को पहले ही हादसे की बात कहकर जाने को कह दिया है, जिसके चलते दो परिवाराें ने घर छोड़ दिया है। हालांकि अभी भी यहां सात परिवार रह रहे हैं। जो कोई किराया नहीं देते हैं। मकान की छज्जे से लेकर मुंडेर और छत तक गिरताऊ हालत में है। इसे देखते हुए शिकायत के बाद नगर आयुक्त की ओर से इसे गिराने के लिए कहा गया है। उन्हाेंने यह भी कहा है कि हादसे का जिम्मेदार मकान मालिक हाेंगे।