फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   72 of the 98 patients who attended the camp had cancer-like symptoms.

Bareilly News: शिविर में आए 98 मरीज 72 में कैंसर जैसे लक्षण

Sun, 05 Apr 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
72 of the 98 patients who attended the camp had cancer-like symptoms.
बरेली। बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट और मुरारी लाल माहेश्वरी फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को आकांक्षा एन्क्लेव स्थित ट्रस्ट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इलाज के लिए आए 98 मरीजों में 72 में कैंसर जैसे लक्षण मिले। उन्हें परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया ने मरीजों की जांच के बाद इलाज संबंधी परामर्श दिया। कैंसर जैसे लक्षण मिलने पर जरूरी जांच का सुझाव दिया। लोगों से पान मसाला का सेवन कम करने और लक्षण दिखने पर जांच में देरी न करने की अपील की है। शिविर में बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के भी मरीज रहे। शिविर आयोजक राजन भारद्वाज के मुताबिक, ट्रस्ट परिसर में प्रतिमाह पहले और तीसरे शनिवार को निशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर लगता है। सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था रहती है। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7409466000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed