{"_id":"5c7d4aa9bdec22142d5e31b4","slug":"71551714985-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगरी में भोले बाबा की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगरी में भोले बाबा की जय-जयकार
विज्ञापन
नाथनगरी में भोले बाबा की जय-जयकार
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महाशिवरात्रि पर पूरी नाथनगरी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। प्राचीन शिवालयों में भोर होने से पहले ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें शाम होने तक खत्म होने में नहीं आईं। भक्ति से सराबोर वातावरण में घंटे-घड़ियालों की गूंज के साथ मंदिरों में भजन-कीर्तन चलता रहा। लाखों लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के भगवान शिव सुख-शांति और समृद्धि के लिए मन्नतें मांगीं।
महाशिवरात्रि पर मंदिर ही नहीं शहर की हर गली-सड़क भोले की भक्ति में डूबी नजर आई। शिव बारात और शोभायात्रा में अनुपम छटा बिखेरती झांकियां निकालीं। महाआरती के बाद दीपदान की छटा भी निराली थी। शिवालयों में दर्शन और पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वनखंडी नाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ जैसे प्रमुख शिव मंदिरों में लोग सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे थे। पूजा की थाली में जल, पुष्प, बेल पत्र, रोली, रक्षा, बेर, दीपक सजाकर कई भक्त नंगे पांव घर से मंदिर की तरफ चल पड़े। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर जलाभिषेक किया। कइयों ने रुद्राभिषेक और काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजन कराया। धोपेश्वरनाथ मंदिर में पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी जलाभिषेक किया।
हे महादेव! देश के दुश्मनों के लिए अब तांडव होना चाहिए
देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए श्रद्धालु, भजनों से ज्यादा गूंजे देश भक्ति के गीत
बरेली। पुलवामा हमले और फिर पाकिस्तान के बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के कारण महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं पर देशभक्ति का असर भी खूब दिखाई दिया। शोभायात्राओं में भी शहीदों के खून का बदला लेने की मांग नारों की शक्ल में गूंजती रही। महाशिवरात्रि पर शहर के अलग-अलग इलाकों से सोमवार को करीब दर्जन भर छोटी और बड़ी शोभायात्रा निकाली गई। इनमें भोले के भजनों के साथ देशभक्ति के गीतों पर लोग झूमते, नाचते और गाते रहे। धोपेश्वरनाथ मंदिर पर दोपहर करीब एक बजे जगतपुर से पहुंची यात्रा में शामिल सुरेश राठौर ने बताया कि महाकाल की कृपा से ही भारतीय वायुसेना के बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन को काल छू तक नहीं सका। भोले के जयकारों समेत शोभायात्रा में जय हिंद, जय भारत और हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे।
विज्ञापन
शहीदों के लिए जलाभिषेक
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने पुलवामा के शहीदों के लिए जलाभिषेक कर उन्हें श्रद्धाजंलि की अर्पित की। सुबह सेठ गिरधारी लाल मंदिर श्यामगंज से शिव भक्त गंगाजल और नंदी ध्वज लेकर शंखनाद के बाद जलाभिषेक शोभायात्रा लेकर निकले और सातों नाथ की परिक्रमा कर जलाभिषेक किया। यहां पंडित मुकेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार कर रु द्राभिषेक संपन्न कराया। रास्ते भर शोभायात्रा पर तपेश्वरनाथ सेवा समिति, गिरीराज सेवा समिति, पटवा कल्याण सम्मान समिति, अग्रवाल सेवा समिति, खंडसारी नाथ मंदिर सेवा समिति, विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने कुंवरपुर के चुंगी स्कूल स्थित शिव मंदिर से अध्यक्ष आदेश सैनी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर ने यात्रा को रवाना किया।
मोदी फिर बनें प्रधानमंत्री
नाथ नगरी सेवादल ने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए त्रिवटीनाथ मंदिर पर मन्नत मांगी। इसके साथ सामूहिक जाप और महाआरती कर शहीदों के परिजनों के लिए सुख, शांति की कामना की गई।
महंगे पड़े कंद-मूल और फूल
मंदिरों के सामने पूजा सामाग्री की सजी दुकानों के ‘भाव’ भी बढ़ गए थे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने पुष्प, भांग पत्ता, दीपक, बेर और बेल पत्र की कीमतों में करीब 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। बेल पत्र की एक डाली पांच रुपये तक में बेची गई। मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। जलाभिषेक के बाद शिव भक्तों ने जमकर धार्मिक सामग्री समेत आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खरीदारी भी की। सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष पुलिसकर्मी समेत मंदिर ट्रस्ट की ओर से वालंटियर्स तैनात रहे। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए सुबह से देर शाम तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मंदिरों पर पहुंचे।
हाईटेंशन लाइन में टकराई झंडी में लगी आग, हादसा टला
चौपुला के श्री शिव मंदिर बगिया से युवा कमेटी की ओर श्री महाशिवरात्रि शोभा यात्रा निकाली गई जो परंपरागत मार्गों से होते हुए वापस बगिया पर समाप्त हुई। रास्ते में भजनों पर झूमते भक्तों पर अचानक विपदा आ गई। बड़ा हनु़मान मंदिर से गुजरते हुए हाईटेंशन लाइन में एक भक्त के हाथ में थमी झंडी टकराई तो उसमें आग लग गई जिससे अफरा-तफरी फैल गई। यात्रा में संजीव सोनकर, राम मिलन यादव, अरुण यादव, भानु सिंह, गौरव, शिव कांत, संजय कटियार आदि मौजूद रहे।