{"_id":"5c58a521bdec2217fb3314f2","slug":"71549313313-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में अतीक से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में अतीक से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद वीरपाल
Tue, 05 Feb 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्य महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने जिला कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर हुई है। शिवपाल की अनुमति पाकर वीरपाल ने अतीक को प्रसपा से पश्चिमी यूपी की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी दिया। अतीक ने प्रस्ताव स्वीकार किया या नहीं, यह पता नहीं चल सका है।
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह भी अतीक से मिलने जेल आए थे। सूत्रों की मानें तो वह भी वीरपाल से अतीक से मिलने की बात कह गए थे।
उधर, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी पूर्व सांसद को अतीक से मिलने की अनुमति दे दी। इसके बाद सोमवार को वीरपाल सिंह यादव जेल में अतीक से मिले। वहां उनकी अतीक से करीब 30 मिनट मुलाकात में वीरपाल ने अतीक से पूछा-जेल में कोई तकलीफ तो नहीं। अतीक ने कहा- स्टाफ उनका पूरा ख्याल रखता है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो वीरपाल ने अतीक से कहा कि उन्हें पश्चिमी यूपी की किसी सीट से प्रसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अतीक ने वीरपाल को क्या आश्वासन दिया- यह पता नहीं चल सका। अतीक से मिलने के बाद वीरपाल सिंह यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ रवाना हो गए।