फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   युवती संग पकड़े गए प्रेमी ने चौकी में काटी कलाई की नस

युवती संग पकड़े गए प्रेमी ने चौकी में काटी कलाई की नस

Thu, 24 Jan 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
युवती संग पकड़े गए प्रेमी ने चौकी में काटी कलाई की नस
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा की आसफपुर चौकी में बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रेलवे स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी ने पीटे जाने और फिर इस पर प्रेमिका को रोते देखकर अपने कलाई की नस काट ली। खून निकलता देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में युवक को चोरी छिपे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसकी मरहम पट्टी करा दी गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसफपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आसफपुर रेलवे स्टेशन से इस प्रेमी युगल को पकड़ा। पुलिस दोनों को चौकी ले गई। आरोप है कि पुलिस ने वहां युवक को पीटा। इस पर युवती रोने लगी। इधर, चौकी इंचार्ज दूसरे कमरे में जाने को जैसे ही कुर्सी से उठे कि तभी युवक ने वहीं रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और अपनी कलाई की नस काट ली। खून निकलता देख पुलिस वालों के हाथ-पांव फूल गए। युवती भी दहाड़े मारकर रोने लगी। इससे पुलिस वाले और घबरा गए। तुरंत युवक को स्थानीय सीएचसी पर ले गए, जहां उसकी मरहम पट्टी कराई और उसके बाद फिर चौकी ले आए। घटना पर पर्दा डालने के लिए पुलिस ने सीएचसी कर्मियों को बताया कि युवक का एक्सीडेंट हो गया था। इधर, देर शाम तक प्रेमी युगल चौकी पर बैठे रहे। चर्चा है कि युवती ने प्रेमी के संग हरियाणा से भागकर आने की बात कही है और इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज होने की भी बात बताई। युवक रामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़ा संदिग्ध हालात मे मिला, पूछताछ चल रही है। दोनों के विरुद्ध हरियाणा के सूरजकुंड थाने में रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस को सूचना दे दी गयी है। सूरजकुंड पुलिस यहां आ रही है। युवक को चाकू लग गया था, जिसका इलाज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंद्रेश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed