फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 साल बाद अटारी बार्डर पार करके आए पाकिस्तानी जायरीन

15 साल बाद अटारी बार्डर पार करके भारत आए पाकिस्तानी जायरीन, उर्स में करेंगे शिरकत

Sun, 04 Nov 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 04 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
15 साल बाद अटारी बार्डर पार करके आए पाकिस्तानी जायरीन
उर्स - फोटो : अमर उजाला
आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के सौवें उर्स में शिरकत करने के लिए इस बार पाकिस्तानी जायरीन भी आ रहे हैं। 15 साल बाद यह मौका आया है जब पाकिस्तानी जायरीन अटारी बार्डर पार करके भारत पहुंचे है। यह 14 सदस्यीय दल देर रात बरेली पहुंचा है। इसके लिए भारत सरकार ने इन्हें विशेष अनुमति दी है।
विज्ञापन


शहजादे ताजुश्शरीया मुफ्ती असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती में शुरू हुए सौवें इंटरनेशनल उर्स-ए-रजवी में देश के अलावा विदेश से भी बड़ी संख्या में जायरीन और उलमा शिरकत करने पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के अलावा अमेरिका, हालैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, मॉरिशस, बंगलादेश, सउदी अरब, मिस्र, श्रीलंका, लेबनान आदि के उलमा और मशाइख हैं। जो खास असजद मियां के दावतनामे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह पाकिस्तान के मेहमान भी हैं। इसमें करांची और लाहौर से मोहम्मद जुबैर गोदिल, मोहम्मद असलम, शमीम बानो, मोहम्मद हामिद रजा, समीरा अवैस, गुलाम अवैस करनी, मोहम्मद जहीन मुरशाद, मोहम्मद इरफान, लाहौर से हाफिज कारी गुलाम रसूल नक्शबंद, मोहम्मद अमजद पटेल, मोहम्मद काशिफ हनीफ कादरी, हस्सान रजा, मोहम्मद अहमद रजा, मोहम्मद उसमान गनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुफ्ती असजद मियां का कहना है कि इस बार पाकिस्तानी जायरीन की आमद अमन और मोहब्बत का पैगाम है। इसमें सबसे बड़ा योगदान भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय का रहा है। जिन्होंने वीजा आवेदन को कुबूल करके एक उपकार ही नहीं किया बल्कि अमन, प्रेम और दोस्ताना रिश्तों को बढ़ावा दिया है।


जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान हसन खां कादरी ने कहा कि पाकिस्तानी मेहमानों का आना दोनों देशों को जोड़ने वाला कदम है। इसमें उन्होंने मदद के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुष्मा सुराज और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed