फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़

प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़

Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 11 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़
नकटिया स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। स्टाफ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। अस्पताल संचालिका डॉक्टर से भी अभद्रता की गई। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर कैंट और बिथरीचैनपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिवार के लोगों को शांत कराया जा सका। बाद में करीब तीन घंटे तक चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नकटिया की रहने वाली प्रीति शंखधार (25) को सोमवार सुबह आठ बजे प्रसव के लिए निसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर 9:30 बजे ऑपरेशन किया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। ऑपरेशन के कुछ समय बाद ही प्रीति की हालत बिगड़ गई। प्रीति के पिता मनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को रक्तस्राव होने लगा था। वह छुट्टी कराना चाहते थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन अड़ा रहा। इसी लापरवाही में प्रीति की जान चली गई। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद परिवार के लोगों ने तहरीर वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed