{"_id":"5b9418fb867a557f54638fb5","slug":"71536432379-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख लोगो को 1350 बीमारियों का मिलेगा मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख लोगो को 1350 बीमारियों का मिलेगा मुफ्त इलाज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की बड़ी सेवा की शुरुआत शनिवार को जिला अस्पताल में की गई। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पायलट रन के सेंटर का आगाज किया। उन्होंने एक लाभार्थी को योजना का गोल्डन कार्ड भी भेंट किया। मंडल मुख्यालय पर योजना शुरू होने के बाद 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का देश भर में शुभारंभ करेंगे। इसमें 1350 बीमारियों का मुफ्त इलाज मिलेगा।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक जनपद के शहरी क्षेत्र के 1.20 लाख और देहात क्षेत्र के एक लाख परिवार इस योजना से जुड़े हैं। इन परिवारों के करीब 10 लाख लोग सूचीबद्ध किए गए हैं। 12 निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ चुके हैं, जबकि दस और जल्द जुड़ जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग इस योजना से डेढ़ सौ निजी अस्पतालों को जोड़ना चाहता है। गोल्ड कार्ड के माध्यम से लाभार्थी हार्ट अटैक, कैंसर, गुर्दा, लिवर आदि जैसी गंभीर बीमारियों का पांच लाख तक मुफ्त इलाज करा सकेगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के 11 कामगार श्रेणियों जैसे कचरा उठाने, फेरी वाले, रिक्शा चालक आदि को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इलाज के दौरान दवायें, जांच, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई की सुविधा भी निशुल्क रहेगी। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य योजना के पात्र होंगे। आयु सीमा व संख्या की बाध्यता नहीं होगी। योजना से जुड़े अस्पतालों में एक आरोग्य मित्र की तैनाती की जा रही है। इसे पांच हजार रुपये मानदेय और प्रति मरीज 50 रुपये दिए जाएंगे। योजना में भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800111565 की शुरुआत की है।