फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now pulses in schools to be prepared after buying from market

तो बाजार से खरीदकर बनेगी अरहर की दाल

Sat, 30 Jun 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Now pulses in schools to be prepared after buying from market
arhar
परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मिड डे मील के लिए गेहूं-चावल की तर्ज पर अरहर की दाल उपलब्ध कराने का आदेश हवा-हवाई साबित हुआ है। जनपद में 1604 मीट्रिक टन दाल का आवंटन किए जाने के बावजूद आपूर्ति नहीं की गई है। इससे विद्यालयों में दाल बनवाने के लिए प्रधानाध्यापकों को बाजार से ही खरीद करनी होगी।
विज्ञापन

मिड डे मील की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार ने नैफेड संस्था को वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के लिए अरहर की दाल की आपूर्ति एफसीआई को करने के आदेश 17 अप्रैल 2018 को दिए थे। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 52098 मीट्रिक टन अरहर की दाल आवंटित की गई। इसमें लखीमपुर को 1604 मीट्रिक टन दाल की आपूर्ति की जानी है। एसएफसी को एफसीआई के गोदाम से दाल का उठान करना था, जिसके लिए अप्रैल में ही एमडीएम के जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने एसएफसी को डिमांड भेज दी थी। करीब तीन महीने बीत जाने के बावजूद अरहर की दाल की खेप विद्यालयों में पहुंचना तो दूर जनपद में नहीं आई है। एसएफसी के जिला प्रबंधक मंसूर अहमद ने दाल उठान के लिए एफसीआई को आरओ भेजा, तो एफसीआई ने माल न होने की बात कही है।
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन बच्चों को खिलानी है अरहर की दाल
मिड डे मील के मेन्यू के मुताबिक विद्यालयों में सप्ताह के दो दिन अरहर की दाल बनाई जानी है। मंगलवार को दाल-चावल दिया जाना है। गुरुवार को बच्चे दाल-रोटी खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध और फल का पैसा भेजा
मिड डे मील के साथ ही प्रत्येक सोमवार को बच्चों को भोजन के अलावा मौसमी फल का वितरण कराया जाएगा। बुधवार को दूध दिया जाएगा। जिला समन्वयक ऋतुराज सिंह ने बताया कि इसके लिए एमडीएम खातों में पैसा भेजा गया है।


एफसीआई का कहना है कि नैफेड द्वारा अरहर की दाल की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे एसएफसी को दाल नहीं मिली। अभी पुरानी व्यवस्था के अनुसार बाजार से दाल खरीदकर मिड डे मील बनेगा। इस संबंध में सभी बीईओ को जानकारी दे दी गई है। -ऋतुराज सिंह, जिला समन्वयक, एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed