{"_id":"599d933a4f1c1bcc028b45eb","slug":"71503499066-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त रखें कारोबार का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त रखें कारोबार का ब्योरा
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली।
आयकर विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर रिटर्न भरने और कारोबार ब्योरा सही रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त टीपी सिंह ने कहा है कि आयकर दाताओं से एकत्रित धन से देश में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं। बुधवार दोपहर नकटिया में आयोजित गोष्ठी में आयकर अफसरों ने लोगों से आग्रह किया वे टैक्स जमाकर विकास कार्यों में सहभागी बनें। अफसरों ने करदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही आयकर चोरी से होने वाले नुकसान भी बताए। वरिष्ठ आयकर अधिकारी बीडी प्रजापति, प्रमोद रावत, वरिष्ठ निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह आदि ने विभागीय जानकारी दी। अरुण जायसवाल, ताहिर अली आदि ने भी विचार रखे।