{"_id":"594017b44f1c1b250b8b45dc","slug":"71497372596-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/ सीबीगंज
पालीटेक्निक के विभिन्न इंजीनियरिंग और अन्य विषयों के डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो गई। पहले राउंड की काउंसलिंग 19 जून तक चलेगी और बीस जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।
काउंसलिंग के साथ ही च्वाइस फिलिंग भी शुरू हो गई है, जो 19 जून तक चलेगी। आवंटित कॉलेज में छात्रों को अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। छात्रों को हिदायत दी गई है कि अगर वह काउंसलिंग में शामिल नहीं होते हैं तो उनको दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग चार राउंड में होगी। छात्रों को इस बार दूसरे राउंड से च्वाइस बदलने की छूट दी गई है। पहले राउंड की काउंसलिंग में सभी रैंक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानाचार्य एसके वैश्य ने बताया कि पहले चरण में आवंटित कॉलेज में 29 जून तक हर हाल में एडमिशन लेना होगा नहीं तो उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
काउंसलिंग की यह है प्रक्रिया
www.jeecup.nic.in
वेबसाइट पर छात्र रोल नंबर और पासवर्ड डालकर अपना पंजीकरण करेगा। इसके बाद 250 रुपये फीस जमा करनी होगी, छात्र चाहें इसे ऑनलाइन जमा करें या फिर बैंक चालान के जरिए। इसके बाद च्वाइस फिलिंग का फार्म खुलेगा। छात्र जितने चाहे विकल्प भर सकता है। छात्र अपने पासवर्ड से इसे लॉक कर सकता है। 20 जून को रिजल्ट आएगा। इसके बाद छात्र ऑनलाइन ही 3000 रुपये इसी वेबसाइट पर जमा करेगा। फीस जमा होने के बाद छात्र को आवंटन लेटर मिल जाएगा। यह प्रिंट लेकर वह 29 जून तक आवंटित कॉलेज में कोर्स की फीस और सारे दस्तावेज जमा करेगा।
विज्ञापन
काउंसलिंग के चरण
प्रथम : 13 से 19 जून, कॉलेज आवंटन 20 से 21 जून
द्वितीय : एक से चार जुलाई, कॉलेज आवंटन 5 से 6 जुलाई
तृतीय : 12 से 14 जुलाई, आवंटन 15 से 16 जुलाई
चतुर्थ : 22 से 24 जुलाई, आवंटन 25 से 26 जुलाई
काउंसलिंग के लिए वेबसाइट
www.jeecup.nic.in
समस्या है तो स्कोर कार्ड व प्रार्थना पत्र को स्कैन करके इस ई-मेल में पर भेजें
jeecuphelp@gmail.com