{"_id":"66ccfb9534a4d1e563037134","slug":"71-thousand-cheated-in-the-name-of-converting-credit-card-into-rupay-card-bareilly-news-c-4-lko1018-467286-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदलने के नाम 71 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदलने के नाम 71 हजार ठगे
विज्ञापन
यूपीएससी की तैयारी कर रहा छात्र बना साइबर ठगों का शिकार
बरेली। क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदलने के नाम पर यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र से साइबर ठगों ने 71 हजार रुपये ठग लिए। छात्र अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। दूसरी ओर बैंक के एजेंट उस पर वसूली का दबाव बना रहे हैं।
इज्जतनगर थाने की सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक राजपूत यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदलने के लिए आवेदन किया था। 15 मई को उनके पास बैंक के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड को रुपे कार्ड में बदलने के लिए उनसे कुछ जानकारियां मांगीं। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 71,217 रुपये कट गए। उन्होंने बैंक में सूचना दी तो तीन दिन का समय दिया गया।
उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर देने के साथ टोल फ्री 1930 नंबर पर भी शिकायत की। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इधर क्रेडिट कार्ड की वसूली के लिए बैंक उन पर दबाव बना रहा है। संवाद