फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   653 'Rising Star' shines before exam

परीक्षा से पहले ही फीकी पड़ गई 653 ‘राइजिंग स्टार’ की चमक

Fri, 31 Jan 2020 08:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
653 'Rising Star' shines before exam
बरेली। बरेली मंडल के चारों जिलों में शुक्रवार को माध्यमिक स्कूलों से प्रतिभावान विद्यार्थियों की खोज के लिए ‘राइजिंग स्टार’ लिखित और सांस्कृतिक विद्याओं की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। चारों जिलों से प्राथमिक चयन प्रक्रिया से चयनित 1093 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र बांटे गए थे, इसमें 653 ने परीक्षा छोड़ दी। बड़े पैमाने पर परीक्षा छोड़ने से अफसर भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पिछले दिनों मंडल से प्रतिभावान छात्रों की खोजकर उन्हें एक मंच पर लाने के लिए राइजिंग स्टार परीक्षा का खाका तैयार किया था। इसके लिए करीब माह भर पहले जिलेवार स्कूलों से प्रतिभावान विद्यार्थियों की सूची मांगी गई थी, जिसमें बरेली से 316, बदायूं से 126, पीलीभीत से सर्वाधिक 351, शाहजहांपुर से 300 विद्यार्थियों के आवेदन आए थे। आवेदन के बाद जिले से विषयवार क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर प्रतिभा खोजने के लिए शुक्रवार को राइजिंग स्टार परीक्षा हुई। बरेली में 316 में 222, बदायूं में 126 में 70, पीलीभीत में 351 में 182, शाहजहांपुर में 300 में 179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए खुद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों का भ्रमण किया और परीक्षा की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

कहां-किसके निर्देशन में हुई परीक्षा
बरेली में राजकीय हाईस्कूल बिथरी चैनपुर के प्रधानाध्यापक केपी सिंह, बदायूं में राजकीय हाईस्कूल जगत के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, पीलीभीत में राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां के प्रधानाचार्य अजय सक्सेना और शाहजहांपुर में राजकीय इंटर कॉलेज चांदापुर के प्रधानाचार्य तौलेराम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। परीक्षा और प्रतियोगिता संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या की देखरेख में संपन्न हुई। बता दें कि चारों के राजकीय इंटर कॉलेजों में लिखित परीक्षा और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed