फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   65 thousand poor widows will get benefit in one thousand pension scheme

एक हजार की पेंशन स्कीम में 65 हजार गरीब विधवाओं को मिलेगा फायदा

Sat, 16 May 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
65 thousand poor widows will get benefit in one thousand pension scheme
पैसा - फोटो : amar ujala

वित्तमंत्री की घोषणा के बाद जून-जुलाई की मिलेगी एडवांस पेंशन

विज्ञापन
बरेली। वित्तमंत्री की घोषणा के बाद लॉकडाउन में जिले की 65 हजार से ज्यादा गरीब विधवाओं को एक-एक हजार रुपये का लाभ मिलेगा। इससे पहले भी महिला कल्याण विभाग की ओर अप्रैल में इतनी ही महिलाओं को राहत दी गई थी।
विधवा पेंशन स्कीम में सरकार एक-एक हजार रुपये तिमाही किस्त का भुगतान करती है। महिला कल्याण विभाग की ओर से अप्रैल से तीन माह की पेंशन जून के अंत में दी जानी थी, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए शासन ने अप्रैल में ही दो महीने की अग्रिम पेंशन लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित कर दी थी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद इन लाभार्थियों को फिर से एक-एक हजार रुपये की मदद दी जानी है। चूंकि अप्रैल में 65716 पेंशनर्स को दो महीने की किस्त दी गई थी, जो मई तक के लिए थी। मई के अंत में जून-जुुलाई की पेंशन जारी होने की जानकारी है। इससे आर्थिक तंगी झेल रही बेसहारा विधवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि इस संबंध शासनादेश अभी आना है।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख उज्जवला योजना के कनेक्शनधारकों को भी राहत

गरीबों को उज्जवला योजना के तहत दिए गए गैस कनेक्शन धारकों को भी पूरी छूट दी जाएगी। इससे करीब साढ़े तीन लाख कनेक्शनधारकों को फायदा पहुंचेगा। अप्रैल में सभी कनेक्शधारकों के खातों में सिलेंडर का पूरा पैसा उनके खातों में ट्रांसफर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन सवा लाख कार्डधारकों को मुफ्त चावल और चना बांटा

लॉकडाउन में करीब आठ लाख कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो चावल और प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना का वितरण होना है। 15 अप्रैल से शुरू हुए अतिरिक्त आवंटन के पहले दिन करीब सवा लाख कार्डधारकों को इसका लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed