{"_id":"67cf55ad9f226d1ff008f9bc","slug":"625-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-473-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.25 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोपियों के घर बस्ती जाकर पुलिस ने कुर्की का नोटिस किया चस्पा
दुनका/मीरगंज (बरेली)। एयरपोर्ट बरेली में नौकरी का झांसा देकर 6.25 लाख ठगने के आरोपियों के घर जिला बस्ती में मीरगंज पुलिस ने जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी सिंधौली ने कोर्ट के आदेश से मीरगंज थाने में एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.25 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। इस मामले में जिला बस्ती के सूरज सिंह, गौरव सिंह एवं दो अज्ञात लोगों पर पिछले साल 14 मार्च को मुकदमा पंजीकृत कराया था। उसने बताया कि वह बीटेक करके नौकरी की तलाश कर रहा था। तभी उसकी मुलाकात सूरज सिंह निवासी महनोना बस्ती एवं गौरव सिंह थाना कोतवाली बस्ती से मुलाकात हुई। उन्होंने उसे झांसे में लेकर बरेली एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने को कहा। उसके घर आकर 6.25 लाख नकद ले लिए। उसके बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित जब ज्वाइन करने पहुंचा तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
कई बार भेजा नोटिस, नहीं मिला जवाब
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वे विवेचक के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। विवेचक ने कोर्ट से आरोपियों की कुर्की के नोटिस जारी पुलिस टीम गठित कर दी। बस्ती आरोपियों के घर पहुंचकर पुलिस की टीम ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो शीघ्र ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद