फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   624 investment proposals, only 261 ready for ground breaking ceremony

Bareilly News: 624 निवेश प्रस्ताव, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सिर्फ 261 तैयार

Wed, 07 Feb 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
624 investment proposals, only 261 ready for ground breaking ceremony
बरेली। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) की प्रस्तावित तिथि (19 फरवरी) जारी होने के साथ ही इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। बरेली से करीब 30 हजार करोड़ की लागत के 263 निवेश प्रस्ताव इसके लिए तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक बीते पांच दिन में सात उद्यमी जीबीसी के लिए तैयार हुए हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बरेली में अब तक 44,773.39 करोड़ लागत के 624 निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। पांच दिन पूर्व 29,914.79 करोड़ लागत के 254 निवेश प्रस्ताव जीबीसी के लिए तैयार थे। बीते पांच दिनों में सात अन्य उद्यमियों ने अपने-अपने निवेश प्रस्ताव के धरातल पर उतारने को लेकर जीबीसी के लिए सहमति जताई है। उद्यमी मित्र ने इनका सत्यापन भी कर लिया है। 12,091.89 करोड़ के 202 निवेश प्रस्तावों के संचालन की प्रक्रिया जल रही है। 168 डुप्लीकेट प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला के मुताबिक बरेली मंडल में 72,698.523 करोड़ के 1,254 निवेश करार हुए थे। इनमें से 34,680.02 करोड के 504 निवेश प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं। वहीं, 359 इकाइयां अभी संचालन के लिए प्रकिया में हैं। इनमें 16,942.93 करोड़ का निवेश होना है। जो प्रस्ताव पाइप लाइन में हैं, उनकी कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 638 करोड़ रुपये लागत का इफको का नैनो फर्टिलाइजर प्लांट।
- 3450 करोड़ रुपये लागत का एचपीसीएल का प्लांट।
- 212 करोड़ रुपये लागत का डेयरी क्राफ्ट इंडिया का प्लांट।
- 25 करोड़ रुपये लागत का मैसर्स कृष्णा एसोसिएट्स स्थापित।
- 10 करोड़ रुपये लागत का मैसर्स राघव डेयरी प्लांट।
- 06 करोड़ रुपये लागत का मैसर्स अपना मिल्क एंड डेयरी प्लांट।
- 03 करोड़ रुपये लागत का मैसर्स कॉर्नर कन्फेक्शनरी प्लांट व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed