फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लालफाटक ओवरब्रिज पर बनने लगी सर्विस लेन

लालफाटक ओवरब्रिज पर बनने लगी सर्विस लेन

Wed, 03 Apr 2019 01:45 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
लालफाटक ओवरब्रिज पर बनने लगी सर्विस लेन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज पर सर्विस लेन बनाने का काम मंगलवार की देर शाम शुरू हो गया। सर्विस लेन न बनने से यहां कई हादसे हो चुके हैं। खस्ताहाल सर्विस लेन की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे थे। देर से ही सही सेतु निगम के अधिकारियों ने यहां सर्विस लेन पर कोलतार की लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यहां सर्विस लेन न बन पाने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ चुका है। सेतु निगम की लापरवाही के मामले सामने आए तो सर्विस लेन बनाने के लिए बजरी-पत्थर की लेयर तो बिछा दी गई लेकिन उस पर कोलतार की लेयर ही नहीं बिछाई गई थी। बाद में बिजली के खंभों और एक मंदिर के शिफ्ट न होने से सर्विस लेन का मिर्नाण नहीं हो पा रहा था। अधूरी सर्विस लेन और उस पर धूल के उड़ते गुबार से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। निर्माणाधीन पुल के आसपास रहने वाले लोगों को धूल से सांस लेना दूभर हो गया था। सेतु निगम के अधिकारियों ने मंगलवार की देर शाम यहां सर्विस लेन पर कोलतार की लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दो-तीन दिन में सर्विस लेन बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed